Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-15

Pakur News: पाकुड़ में स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठा सवाल, मंत्री इरफान अंसारी बोले-अस्पताल हो रहे हाईटेक, रेफर के लिए जनता भी जिम्मेदार

Pakur News: पाकुड़ दौरे पर पहुंचे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि सरकार लगातार अस्पतालों को बेहतर बनाने और हाईटेक सुविधाएं देने की दिशा में काम कर रही है, लेकिन मरीजों के रेफर होने के पीछे कुछ हद तक आम लोगों की भूमिका भी है.
अस्पतालों को बनाया जा रहा हाईटेक, लेकिन व्यवस्था पर उठे सवाल
दौरे के दौरान जब पत्रकारों ने सदर अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाया और इसे “रेफर अस्पताल” बनने की बात कही, तो मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि राज्य के अस्पतालों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके और अनावश्यक रेफर की स्थिति कम हो.

मंत्री की अपील-मरीज के साथ सीमित लोग ही आएं, तभी सुधरेगी व्यवस्था
रेफर की समस्या पर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि कई बार मरीज के साथ जरूरत से ज्यादा लोग अस्पताल पहुंच जाते हैं, जिससे वहां अव्यवस्था की स्थिति बनती है. ऐसे में डॉक्टरों को मरीज को रेफर करना पड़ता है. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि मरीज के साथ केवल एक या दो लोग ही अस्पताल आएं, ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे और इलाज में बाधा न आए.


मंत्री के बयान से यह साफ है कि सरकार जहां एक ओर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुटी है, वहीं दूसरी ओर आम लोगों से भी सहयोग की अपेक्षा कर रही है, ताकि अस्पतालों की व्यवस्था पर दबाव कम हो और मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !