Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-15

Jharkhand News: टेंडर घोटाला मामले में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर संतोष कुमार का कोर्ट में सरेंडर

Jharkhand News: ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर घोटाले के आरोपी इंजीनियर संतोष कुमार ने रांची स्थित विशेष ईडी अदालत में आत्मसमर्पण किया. सरेंडर के बाद अदालत ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली है. कोर्ट ने संतोष कुमार को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है, लेकिन उनके सामने सख्त शर्तें भी रखी गई हैं. उन्हें अपना पासपोर्ट अदालत में जमा करना होगा और बिना कोर्ट की अनुमति के देश छोड़ने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है.

ईडी की कार्रवाई और समन का असर
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले की गहन जांच के बाद हाल ही में 14 आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था. इस चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने सभी आरोपियों को समन जारी किया था. समन जारी होने और कानूनी शिकंजा कसने के बाद अब तक कई आरोपी सरेंडर कर चुके हैं. ईडी इस घोटाले के वित्तीय लेन-देन और नेटवर्क की जांच कर रही है, जिसमें आने वाले दिनों में कई और बड़े खुलासे होने की संभावना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !