Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-14

Jamshedpur Womens University: बीएड, बीपीएड और एमएड परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी, 25 अप्रैल तक भर सकेंगे फॉर्म

Jamshedpur Womens University: जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग ने सत्र 2025-27 के प्रथम सेमेस्टर और सत्र 2024-26 के तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अधिसूचना जारी की है. इसमें बीएड, बीपीएड और एमएड की नियमित (Regular) और पूर्ववर्ती (Ex-student) छात्राएं शामिल हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, छात्राएं 25 अप्रैल 2026 तक बिना किसी विलंब शुल्क के अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकती हैं. छात्राओं को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें.

विलंब शुल्क के साथ मिलेगा अतिरिक्त समय
निर्धारित अवधि तक फॉर्म न भर पाने वाली छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय ने अतिरिक्त समय की व्यवस्था की है, लेकिन इसके लिए भारी जुर्माना देना होगा. 26 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच फॉर्म भरने पर 500 रुपये विलंब शुल्क लगेगा. वहीं, जो छात्राएं इस अवधि में भी चूक जाती हैं, वे 29 अप्रैल से 1 मई की शाम 6 बजे तक 700 रुपये विलंब शुल्क के साथ अपना आवेदन जमा कर सकेंगी. 1 मई के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और पोर्टल बंद कर दिया जाएगा.

भुगतान रसीद के बिना अधूरा माना जाएगा आवेदन
परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि फॉर्म भरने की प्रक्रिया केवल तभी पूर्ण मानी जाएगी, जब छात्रा की ओर से भुगतान रसीद (Payment Receipt) प्राप्त हो जाएगी. बिना सफल भुगतान के आवेदन को रद्द माना जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !