Ramgarh : जिले में पारंपरिक मंडा पूजा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। नगर परिषद क्षेत्र के कुसुम टोला, कैथा में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
नई पीढ़ी को जोड़ने की अपील, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित
पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य रूप दे दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मंडा पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक पर्व है। यह आयोजन लोगों में एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करता है।
लोगों से अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और नई पीढ़ी को इससे जोड़ने की अपील की गई, ताकि यह विरासत आगे भी जीवित रह सके। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाया और सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की।