Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-13

Chakradharpur Ticket Drive: चक्रधरपुर रेल मंडल का सख्त एक्शन, एक दिन में 284 मामले, ₹2.34 लाख वसूले

Chakradharpur Ticket Drive: चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने और अधिकृत टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए 12 अप्रैल 2026 को सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुडा, आदित्यपुर, गम्हारिया, चाईबासा, राजखरसावां, बामरा, पानपोश, बोंडामुंडा, राजगंगपुर और बारबिल सहित कई प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में जांच की गई। रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से टीमों को व्यापक रूप से तैनात किया गया, ताकि नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो सके।


284 मामले दर्ज, ₹2.34 लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया

अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा में  कुल 284 मामले दर्ज किए गए और ₹2,34,320 की राशि दंड स्वरूप वसूली गई। इसके अलावा स्वच्छता नियमों के उल्लंघन (कचरा फैलाने) और धूम्रपान करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को वैध टिकट लेने के लिए प्रेरित करना और रेलवे के राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करना है। 


स्वच्छ, सुरक्षित और अनुशासित यात्रा पर जोर

रेलवे ने इस अभियान के माध्यम से अनुशासन, पारदर्शिता और बेहतर यात्री सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। साथ ही ये स्पष्ट किया गया कि ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा वातावरण मिल सके और नियमों का पालन सही तरीके से किया जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !