Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-12

Chia Vs Sabja Seeds Benefits: चिया या सब्जा? एक जैसे दिखने वाले इन बीजों में छुपा है बड़ा फर्क, जानिए आपके लिए कौन बेहतर

Chia Vs Sabja Seeds Benefits: आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वालों की थाली में छोटे-छोटे बीजों की एंट्री तेजी से बढ़ी है. खासकर चिया और सब्जा सीड्स-दोनों को सुपरफूड माना जाता है. लेकिन समस्या तब होती है, जब लोग इन्हें एक जैसा समझकर इस्तेमाल करने लगते हैं. दिखने में मिलते-जुलते ये बीज असल में अलग-अलग काम करते हैं. अगर आप सही जानकारी के साथ इन्हें अपनी डाइट में शामिल करें, तो यह आपकी सेहत पर बड़ा असर डाल सकते हैं.
पहचान में मत खाइए धोखा, ऐसे समझें दोनों में फर्क
पहली नजर में दोनों बीज लगभग एक जैसे लगते हैं, लेकिन ध्यान देने पर फर्क साफ दिखता है. सब्जा सीड्स गहरे काले रंग के होते हैं, जबकि चिया सीड्स हल्के ग्रे शेड में होते हैं, जिनमें काले और सफेद रंग के छोटे-छोटे पैटर्न नजर आते हैं.
अगर आप इन्हें भिगोकर देखें, तो सब्जा सीड्स जल्दी फूल जाते हैं, जबकि चिया को समय लगता है. यही उनकी सबसे आसान पहचान है.

गर्मियों का हीरो या ऑल-सीजन साथी? तासीर से समझिए चुनाव
अगर आप शरीर को ठंडक देना चाहते हैं, तो सब्जा सीड्स आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं. ये गर्मियों में खासतौर पर फायदेमंद माने जाते हैं और पेट की जलन या एसिडिटी में राहत देते हैं. दूसरी तरफ, चिया सीड्स का असर संतुलित होता है. इन्हें आप साल के किसी भी मौसम में अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

सेहत के हिसाब से चुनें, दोनों का रोल अलग-अलग
दोनों ही बीज पोषण से भरपूर होते हैं, लेकिन शरीर पर इनका असर अलग-अलग तरीके से काम करता है. अगर आपको पाचन से जुड़ी दिक्कतें हैं, जैसे गैस या कब्ज, तो सब्जा ज्यादा काम का साबित हो सकता है. वहीं, अगर आपका फोकस वजन कम करना, फाइबर बढ़ाना या स्किन हेल्थ सुधारना है, तो चिया सीड्स बेहतर विकल्प माने जाते हैं.

इस्तेमाल का तरीका ही तय करता है सही फायदा
सब्जा सीड्स को आमतौर पर ठंडे पेय जैसे नींबू पानी, शरबत या नारियल पानी में मिलाकर लिया जाता है. वहीं, चिया सीड्स का इस्तेमाल थोड़ा अलग है. इन्हें स्मूदी, ओट्स, योगर्ट या हेल्दी डेजर्ट्स में मिलाकर खाया जाता है.


चिया और सब्जा दोनों ही आपके किचन में जगह बनाने के लायक हैं, लेकिन यह समझना जरूरी है कि किसे कब और क्यों इस्तेमाल करना है. सही जानकारी के साथ लिया गया छोटा सा फैसला आपकी हेल्थ को बेहतर बना सकता है. इसलिए अगली बार जब ये बीज आपकी प्लेट में आएं, तो समझदारी से चुनाव करें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !