Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-12

Ranchi News: आंगनबाड़ी सेविका के घर नाबालिग नौकरानी की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान देख भड़के ग्रामीण

Ranchi News: कांके थाना क्षेत्र के मनातू में रहने वाली आंगनबाड़ी सेविका सुषमा कुमारी के घर काम करने वाली किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. शनिवार को जब सेविका अपनी कार से नाबालिग का शव लेकर उसके पैतृक गांव बुढ़मू पहुंची, तो परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. मृतका के शरीर, चेहरे और सिर पर जख्म के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि शव को देखकर लगता है कि मौत एक-दो दिन पहले हुई है और शरीर पर रस्सी से बांधे जाने जैसे निशान भी मिले हैं.

बाथरूम में गिरने का दावा, ग्रामीणों ने सेविका को पुलिस को सौंपा
सेविका सुषमा कुमारी का दावा है कि नाबालिग की मौत बाथरूम में गिर जाने की वजह से हुई है, लेकिन ग्रामीण इस दलील को मानने को तैयार नहीं हैं. उग्र भीड़ ने मौके पर ही सेविका और उसके कार चालक को बंधक बना लिया और बाद में उन्हें बुढ़मू पुलिस के हवाले कर दिया. घटना स्थल और मृतका के घर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में होने के कारण मामला कुछ देर तक कानूनी पेचीदगियों में उलझा रहा, लेकिन बाद में जांच की जिम्मेदारी कांके पुलिस को सौंप दी गई.

थाने का घेराव और सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के विरोध में दर्जनों ग्रामीणों ने कांके थाने का घेराव किया और आरोपियों को तुरंत जेल भेजने की मांग की. प्रशिक्षु आईपीएस और कांके थाना प्रभारी साक्षी जमुआर ने आक्रोशित लोगों को निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सेविका व उसके चालक से पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !