Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-12

Jharkhand News : सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, छात्राओं को ऐसे मिलेगा लाभ

Jharkhand News : झारखंड सरकार की सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का उद्देश्य राज्य की किशोरियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत कक्षा 8वीं से 12वीं तक पढ़ने वाली छात्राओं को अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिसकी कुल राशि लगभग 40,000 रुपये तक होती है।
बाल विवाह रोकने और शिक्षा बढ़ाने पर सरकार का फोकस

योजना के अंतर्गत छात्राओं को कक्षा 8 और 9 में 2,500-2,500 रुपये, कक्षा 10, 11 और 12 में 5,000-5,000 रुपये की सहायता दी जाती है। इसके अलावा 18 से 19 वर्ष की आयु पूरी होने पर 20,000 रुपये की एकमुश्त राशि भी प्रदान की जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की पढ़ाई जारी रखना, स्कूल छोड़ने की प्रवृत्ति को कम करना और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाना है।

कक्षा 8 से 12 तक पढ़ने वाली बेटियों को मिलेगा लाभ

इस योजना का लाभ केवल झारखंड की स्थायी निवासी छात्राओं को मिलता है, जो कक्षा 8 से 12 तक पढ़ाई कर रही हों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती हों। इसके लिए यह भी आवश्यक है कि उनके माता-पिता आयकरदाता न हों और न ही किसी सरकारी नौकरी में कार्यरत हों।

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से की जा सकती है। ऑनलाइन आवेदन के लिए छात्राओं को आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर आवश्यक जानकारी भरनी होती है और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। वहीं, ऑफलाइन आवेदन के लिए आंगनवाड़ी केंद्र या संबंधित कार्यालय से फॉर्म लेकर उसे भरकर जमा करना होता है।

आवेदन के लिए ये दस्तावेज होंगे जरुरी 

आवेदन के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, स्कूल प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इस योजना के माध्यम से सरकार अधिक से अधिक छात्राओं को शिक्षा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !