Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-11

Jamshedpur News: जुगसलाई के एक घर में घुसकर महिला चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ाई

Jamshedpur: जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित काली स्थान रोड में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब राजा सिंह के घर में एक अज्ञात महिला चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ ली गई। बताया जा रहा है कि महिला चुपके से घर के अंदर घुसी थी और वहां रखे सामान पर हाथ साफ करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान घरवालों की नजर उस पर पड़ गई, जिसके बाद शोर मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर जुटने लगे। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को पकड़ लिया, जिससे वह मौके से भाग नहीं सकी।

पुलिस ने महिला को लिया हिरासत में, पहचान की कोशिश जारी
घटना की सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस यह जानने में जुटी है कि वह अकेले ही चोरी की घटना को अंजाम दे रही थी या इसके पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ है। इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता भी बढ़ गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !