Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-11

Jamshedpur Crime News: बागबेड़ा में रंगदारी नहीं देने पर तोड़फोड़ करने वालेआरोपी को पुलिस ने पकड़ा, दो अन्य फरार, स्कूटी से नकदी-जेवर बरामद

Jamshedpur: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में घर निर्माण के दौरान रंगदारी मांगने और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित जोगेंद्र रजक की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी यश कुमार शर्मा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं, जिसके बाद उस पर अन्य चोरी की घटनाओं में शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

रंगदारी नहीं देने पर की तोड़फोड़
पीड़ित जोगेंद्र रजक ने बताया कि वे अपने घर का निर्माण करा रहे थे, इसी दौरान पिछले 15 से 20 दिनों से आरोपी यश कुमार शर्मा लगातार उन्हें परेशान कर रहा था। आरोप है कि वह अपने साथियों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचा और रंगदारी की मांग करते हुए सेंटरिंग को तोड़ दिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और घर में आग लगाने तक की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार, आरोपी पहले भी दो बार आकर तोड़फोड़ कर चुका था, जिसके बाद मजबूर होकर उन्होंने बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया, दो साथी फरार
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय युवा नेता अभिषेक ने मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उनके घर जाकर भी हंगामा किया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची टाइगर मोबाइल टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

स्कूटी से मिले आभूषण और नकद
पुलिस जांच के दौरान आरोपी की स्कूटी (जेएच 05 बीपी 2628) की डिक्की से सोने-चांदी के आभूषण और करीब 1.5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। बरामद सामान को देखते हुए पुलिस को शक है कि आरोपी हाल ही में घाघीडीह स्थित मां तारिणी कॉलोनी में हुई चोरी की घटना में भी शामिल हो सकता है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और फरार साथियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !