Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-11

Jamshedpur News : देर रात सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर स्कूटर सवार की मौत

Jamshedpur News : शहर में देर रात हुए सड़क हादसे ने एक व्यक्ति की जान ले ली। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया स्थित सर्किट हाउस के पास एक स्कूटर सवार डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
देर रात सड़क दुर्घटना ने ली जान, पुलिस जांच में जुटी 

बताया जा रहा है कि स्कूटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान आधार कार्ड के जरिए सोनारी रामनगर निवासी बलीराम रजक के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !