Bokaro News: बोकारो जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुपुनकी गांव में 3 अप्रैल की रात रानी बीबी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतका के परिवार वालों ने उसके पति अख्तर राजा, ससुर और ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया।
न्याय की मांग को लेकर परिवार का प्रदर्शन, दहेज के लिए हत्या का आरोप
पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर परिवार वालो ने एसपी ऑफिस पहुंचकर वहां जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस ने पूरे परिवार और गांव वालों को रोकने की कोशिश की। परिजनों का कहना है कि रानी बीबी की शादी फरवरी 2025 में हुई थी और उस समय 2 लाख रुपये दहेज के रूप में दिया गया था। इसके बाद लगातार 3 लाख रुपये और मांग की जा रही थी। उनका आरोप है कि इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई।
परिवार का आरोप, मामले में नहीं हो रही सख्त कार्रवाई
परिवार वालों ने यह भी कहा कि पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लिया था, लेकिन पुलिस ने सिर्फ दामाद को ही जेल भेजा और परिवार के अन्य लोगों को छोड़ दिया।
वहीं, चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल का कहना है कि दामाद को जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।