Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-10

Jharkhand News : पाकुड़ में 4 दिन से लापता युवक का खदान में मिला शव

Jharkhand News : पाकुड़ सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी स्थित प्रधान टोला गांव के 28 वर्षीय कान्हू किस्कू का शव शहरकोल स्थित एक खदान में तैरता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि कान्हु किस्कू बीते चार दिनों से लापता थे। परिजन उनकी लगातार खोजबीन कर रहे थे और आशंका जता रहे थे कि वह खदान में डूब गए हैं। सोमवार को वह शहरकोल फुटबॉल मैदान में मैच देखने गए थे, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटे।
फुटबॉल मैच देखने गया था युवक, वापस नहीं लौटा

स्थानीय लोगों के अनुसार, आसपास के बच्चों ने उन्हें खदान की ओर जाते हुए देखा था, जिससे डूबने की आशंका और गहरा गई थी। शुक्रवार सुबह खदान के पास मौजूद लोगों ने पानी में शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !