Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Jharkhand News : सिमडेगा में बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से की हत्या

Jharkhand News : सिमडेगा जिले के पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के केउन्दडीह बगीचाटोली में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान बेटे ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

घटना बुधवार शाम करीब सात बजे की है। बताया गया कि विनोद केरकेट्टा अपने पिता पात्रिक केरकेट्टा के साथ घर में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बाद गाली-गलौज शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों में की कहासुनी हिंसक हो गई और विनोद केरकेट्टा ने गुस्से में घर में रखी कुल्हाड़ी से पिता के सिर व गर्दन पर वार कर दिया। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक के दूसरे पुत्र लुकस केरकेट्टा की लिखित शिकायत पर पाकरटांड़ थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !