Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Jamshedpur News : भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग, जमशेदपुर में महासभा का प्रदर्शन

Jamshedpur News : अखिल भारतीय तेलिक साहू महासभा के बैनर तले जमशेदपुर में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया। संगठन के सदस्यों ने 23 अप्रैल को भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर नारेबाजी की।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

इस दौरान महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को संबोधित एक मांग पत्र सौंपा। महासभा के अध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि दानवीर भामाशाह का भारतीय इतिहास में योगदान अतुलनीय है। उनकी जयंती को “राष्ट्रीय गौरव दिवस” के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने मांग की कि 23 अप्रैल को पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके त्याग, दान और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा ले सकें। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील करते हुए कहा कि यह केवल एक समाज नहीं, बल्कि पूरे देश के सम्मान और गौरव का विषय है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !