Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-08

Samay Raina Comeback: विवादों के बाद दमदार वापसी, "Still Alive" से बोले-हम अभी जिंदा हैं

Samay Raina Comeback: लंबे विवाद, FIR और ट्रोलिंग के दौर के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन Samay Raina ने जोरदार वापसी की है. अपने नए स्पेशल "Still Alive" के जरिए उन्होंने न सिर्फ कमबैक किया, बल्कि अपने मुश्किल दौर पर खुलकर बात भी की. रिलीज के साथ ही यह शो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच चर्चा में बना हुआ है.
विवादों से वापसी तक, "India s Got Latent" से शुरू हुआ बवाल
Samay Raina पिछले कुछ महीनों से लगातार विवादों में रहे. उनके कॉमेडी शो "India s Got Latent" के एक एपिसोड को लेकर फरवरी 2025 में बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. इस दौरान उन पर कई FIR दर्ज हुई, सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग हुई और उन्हें सार्वजनिक आलोचना का सामना करना पड़ा. शो से जुड़े एक विवादित बयान, जिसमें Ranveer Allahbadia का जिक्र आया, ने मामले को और भड़का दिया. इन सब घटनाओं के बाद समय रैना ने खुद को लाइमलाइट से दूर कर लिया था और उनका शो भी हटा लिया गया था.

"Still Alive" में दर्द और व्यंग्य, मुश्किल दौर पर खुलकर बोले
करीब एक साल बाद Samay Raina ने अपने यूट्यूब चैनल पर "Still Alive" नाम से नया स्टैंड-अप स्पेशल रिलीज किया है. इस शो में उन्होंने अपने सबसे कठिन समय का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें अंदाजा था कि कभी न कभी उन पर FIR हो सकती है, लेकिन यह नहीं सोचा था कि दूसरों की बातों के कारण भी उन्हें इसका सामना करना पड़ेगा. उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में अपनी स्थिति को “कश्मीरी क्रॉसफायर” जैसा बताया और कहा कि हालात ऐसे बन गए थे, जहां हर तरफ से आलोचना हो रही थी.

एक साल बाद वापसी, "Let’s Talk Now" से बना माहौल
Samay Raina करीब एक साल से ज्यादा समय तक सार्वजनिक तौर पर शांत रहे. उनके फैंस लगातार उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर "Let s Talk Now" लिखकर एक छोटा वीडियो शेयर किया, जिसने वापसी के संकेत दे दिए. इसके बाद ‘Still Alive’ रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो गया और लाखों व्यूज बटोर चुका है.

शो में क्या खास, "विलेन" बनने तक की कहानी
"Still Alive" में Samay Raina ने बताया कि 10 फरवरी 2025 के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. उन्होंने यह भी साझा किया कि कैसे एक कॉमेडियन से वह अचानक लोगों की नजरों में ‘विलेन’ बन गए. ट्रोलिंग, आलोचना और सामाजिक बहिष्कार के बीच उन्हें किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा, यह सब उन्होंने अपने शो में विस्तार से रखा है.

Samay Raina की यह वापसी सिर्फ एक कॉमेडी शो का रिलीज नहीं, बल्कि मुश्किल दौर के बाद खुद को फिर से खड़ा करने की कहानी भी है. "Still Alive" के जरिए उन्होंने साफ कर दिया है कि तमाम विवादों के बावजूद वह अब भी मजबूती से खड़े हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !