Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-07

Seraikela News: छऊ महोत्सव 2026 की तैयारी तेज, डीसी ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित कर सभी जरूरी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई.
महोत्सव स्थल की व्यवस्थाओं पर जोर, कलाकारों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश
बैठक में उपायुक्त ने मुख्य कार्यक्रम स्थल भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, चिकित्सा टीम और अग्निशमन व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय कलाकारों की भागीदारी सुनिश्चित करने और पद्मश्री से सम्मानित कलाकारों को विशेष रूप से सम्मानित करने पर जोर दिया.

11 से 13 अप्रैल तक आयोजन, सुरक्षा के लिए CCTV और ड्रोन निगरानी के निर्देश दिए गए है 
प्रशासन के अनुसार छऊ महोत्सव का आयोजन 11 से 13 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे लगाने और ड्रोन के जरिए निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !