Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-06

Jamshedpur Breaking: बिष्टुपुर में भारी बवाल, चाय मिलने में देरी पर दबंगों ने लड़की पर फेंकी खौलती चाय, दुकान में तोड़फोड़ के बाद QRT तैनात

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के सबसे व्यस्त बिष्टुपुर इलाके में स्थित मशहूर बजरंग चाय दुकान पर आज रात करीब 8:30 बजे सरेआम गुंडागर्दी और भारी बवाल का नजारा देखने को मिला। चश्मदीदों के अनुसार, दुकान पर चाय मिलने में थोड़ी देरी क्या हुई, वहां मौजूद कुछ युवक बुरी तरह भड़क गए। विवाद इतना बढ़ा कि दबंगों ने दुकान पर मौजूद लड़की के ऊपर खौलती हुई गर्म चाय फेंक दी। इस अचानक हुए हमले में लड़की बुरी तरह झुलस गई, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।


8 से 10 लड़कों ने दुकान में की तोड़फोड़, इलाके में मची अफरा-तफरी

लड़की पर चाय फेंकने की इस अमानवीय घटना के बाद 8 से 10 लड़कों के झुंड ने दुकान में जमकर उत्पाद मचाना शुरू कर दिया। आक्रोशित लड़कों ने बजरंग चाय दुकान में रखे सामानों की तोड़फोड़ की और दुकानदारों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। बीच शहर में अचानक हुई इस हिंसक वारदात और हंगामे के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें बंद करने लगे। विवाद लगातार उग्र होकर बड़े टकराव का रूप लेता जा रहा था।



मौके पर पहुंची पुलिस, स्थिति संभालने के लिए क्यूआरटी की तैनाती
घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। हालात की गंभीरता और इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर फौरन क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को घटना स्थल पर तैनात कर दिया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !