Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-06

Jamshedpur News : एमजीएम में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सेवाएं हुई बहाल

Jamshedpur News : शहर के एमजीएम में सोमवार सुबह से जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन की ओर से आश्वासन मिलने के बाद डॉक्टरों ने अपना आंदोलन वापस लेने का फैसला किया।जानकारी के अनुसार, विभिन्न मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर सुबह से ही कार्य बहिष्कार पर थे, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई थीं और मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हड़ताल ख़त्म होने से मरीजों और परिजनों ने ली राहत की सांस

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जूनियर डॉक्टरों के साथ बातचीत की। लंबी वार्ता के बाद डॉक्टरों की प्रमुख मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया गया, जिसके बाद हड़ताल समाप्त करने पर सहमति बनी।

हड़ताल खत्म होते ही एमजीएम में स्वास्थ्य सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य होने लगी हैं। मरीजों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है। अस्पताल प्रबंधन ने भरोसा दिलाया है कि जूनियर डॉक्टरों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !