Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-06

Koderma Crime News: कोडरमा में सनसनीखेज वारदात, पत्नी ने बेलन से मारा तो पति ने सिलबट्टे पर पटक कर ले ली जान, बोरी में भरकर झाड़ियों में फेंका शव

Koderma Crime News: झारखंड के कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. मृतका की पहचान 28 वर्षीय प्रीति कुमारी के रूप में हुई है. आरोपी पति पवन स्वर्णकार, जो पेशे से टोटो चालक है, ने अपने ससुराल वालों को फोन पर बताया कि किसी बात को लेकर हुए विवाद में प्रीति ने उस पर बेलन से हमला कर दिया था. इसी बात से आक्रोशित होकर पवन ने प्रीति को मसाला पीसने वाले भारी सिलबट्टे पर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

शव को ठिकाने लगाकर आरोपी हुआ फरार, झाड़ियों से बरामद हुई लाश
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पवन ने साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को प्लास्टिक और बोरी में बांधा और गुमो स्थित सतपुलिया के पास सुनसान झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया. सोमवार की सुबह एक स्थानीय व्यक्ति की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और झाड़ियों से लिपटे हुए शव को बरामद किया. परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान प्रीति के रूप में की है. पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, शव पर गंभीर चोट के गहरे निशान मिले हैं, जो इस जघन्य हत्याकांड की पुष्टि करते हैं.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, धरपकड़ के लिए बनी विशेष टीम
घटना के बाद से फरार आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने एसडीपीओ अनिल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया है. आरोपी की अंतिम मोबाइल लोकेशन मरकच्चो थाना क्षेत्र में मिली है, जबकि उसका टोटो बेंगाबाद इलाके में लावारिस हालत में देखा गया है. पुलिस ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !