Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-06

Ranchi News: नामकुम में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सोहेल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई।

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

हर पहलू से जांच कर रही पुलिस
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं दुर्घटना, आत्महत्या या अन्य कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !