Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-03

Jamshedpur News: सुंदरनगर चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में सुलझाया मामला

Jamshedpur News: सुंदरनगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार भी बरामद किए गए हैं। 
दरअसल, 2 अप्रैल की रात सुंदरनगर थाना क्षेत्र में तीन दुकानों के ताले तोड़े गए थे, हालांकि चोर चोरी करने में असफल रहे। वहीं एक पान दुकान का ताला काटकर आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और महज 24 घंटे के भीतर विष्णु मुर्मू नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 1,300 रुपये नकद, लोहे का कटर, प्लास बरामद किया हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !