Ramgarh: जिले में स्थित प्रसिद्ध सिद्ध पीठ रजरप्पा मंदिर में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। डीसी फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर गुरुवार शाम एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी के नेतृत्व में मंदिर परिसर में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया।
15 दिन का नोटिस 254 दुकानों को हटाने का आदेश
प्रशासन ने पहले ही 25 मार्च 2026 को मंदिर के आस- पास के क्षेत्र में कुल 254 दुकानों को चिन्हित किया था। इसके बाद सभी दुकानदारों को 15 दिन के अंदर अपनी दुकानें हटाने और जगह खाली करने का नोटिस भी दिया गया था।
एसडीओ ने किया निरीक्षण
गुरुवार शाम एसडीओ अनुराग तिवारी ने अपनी टीम के साथ पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों, रेस्टोरेंट चलाने वालों और पुजारियों से बात की और उन्हें पूरी जानकारी दी। साथ ही सभी से सहयोग करने की अपील की।
श्रद्धालुओं को मिलेगा बेहतर सुविधा
निरीक्षण के दौरान एक बैठक भी हुई। जिसमें अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया और समय सीमा पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने साफ कहा कि अगर तय समय के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ अनुराग तिवारी ने बताया कि अतिक्रमण हटने से मंदिर की सुंदरता बढ़ेगी और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।