Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Jamshedpur News: लायंस डिस्ट्रिक्ट 322A का 60वां कॉन्फ्रेंस समागम 2026 3 और 4 अप्रैल को

Jamshedpur News: सामाजिक सेवा और नेतृत्व को समर्पित एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। लायंस डिस्ट्रिक्ट 322A की ओर से 3 और 4 अप्रैल 2026 को द वेव इंटरनेशनल में 60वां डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस समागम 2026 आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय इस सम्मेलन में देशभर से लायंस क्लब के पदाधिकारी, सदस्य और कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा कार्यों को बढ़ावा देना, नेतृत्व क्षमता को मजबूत करना और समाज के प्रति समर्पण की भावना को और सशक्त बनाना है।
टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव रॉय करेंगे उद्घाटन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पास्ट इंटरनेशनल प्रेसिडेंट लायन नरेश अग्रवाल मौजूद रहेंगे, जबकि उद्घाटन सौरव रॉय द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा प्रेरणादायक वक्ता के रूप में राजेश पुरी तथा विशेष अतिथि के रूप में राकेश्वर पांडेय भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। आयोजन समिति में मीडिया चेयरपर्सन लायन विवेक चौधरी, रीजन चेयरपर्सन लायन अशोक खंडेलवाल और ज़ोन चेयरपर्सन के रूप में लायन शशि गाड़िया एवं लायन पी. पुष्पलता शामिल हैं।
डिस्ट्रिक्ट 322A के सभी 84 क्लबों के पदाधिकारी रीजन और जोन चेयरपर्सन, प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी, ट्रेज़रर एवं सदस्य इस आयोजन में शामिल होंगे, जिससे यह सम्मेलन और भी भव्य और प्रभावशाली बनेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !