Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

CKP Division Railway: मालगाड़ियों की भरमार से पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित, समाधान को लेकर बड़ी पहल, सांसद ने मांगे बदलाव

CKP Division Railway: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने गुरुवार को रेल भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से खाश मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की देरी और बढ़ते कंजेशन की समस्या को खुलकर सामने रखा।

मालगाड़ियों का बढ़ता दबाव, यात्री ट्रेनें हो रहीं लेट
सांसद ने बेहद ही सरल तरीके से बताया कि इस रूट पर मालगाड़ियों का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है, जिसकी वजह से यात्री ट्रेनें समय पर नहीं चल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि हर दिन करीब 200 से  250 मालगाड़ियां इस रूट पर चलती हैं, जबकि यात्री ट्रेनों की संख्या सिर्फ 25 से 30 के बीच है।

टाटा स्टील, रुंगटा और नोवोको विस्टास जैसी बड़ी कंपनियों के अलावा गुवा, बड़बिल और जोड़ा की खदानों से भी भारी मात्रा में माल इसी रूट से भेजा जाता है, और यही वजह है कि रेलवे ट्रैक पर बहुत ज्यादा दबाव बना हुआ है।

समाधान के लिए नए रेलवे लाइन और अतिरिक्त प्लेटफॉर्म का प्रस्ताव रखा गया 
इस समस्या का समाधान करने के लिए सांसद ने कुछ अहम सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि नीमडीह, पटमदा, कटिन और बंधुआन के लिए नई रेल लाइन बनाई जाए, जिससे मालगाड़ियां टाटानगर को बायपास कर सकें। इसके अलावा बिरबांस, सिनी और राजखरसावां जैसे स्टेशनों पर अतिरिक्त लूप लाइन बनाने और टाटानगर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाकर 10 करने की भी मांग की गई है। 

नए रूट और नए ट्रेनों की मांग 
आदित्यपुर सलगाझारी तीसरी लाइन को जल्द शुरू करने और यात्री व मालगाड़ियों के बीच 2 अनुपात 1 का संतुलन बनाने की बात भी कही। उन्होंने टाटानगर से जयपुर, बेंगलुरु और मुंबई के लिए नई ट्रेनों की मांग भी रखी है। 

रेल मंत्री ने दिया सकारात्मक संकेत
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन सभी सुझावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और भरोसा दिलाया कि इस पर जरूर अमल किया जाएगा। वहीं, मकदुमपुर में रेल ओवरब्रिज या अंडरब्रिज बनने की मंजूरी मिलने से स्थानीय लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है। सांसद ने इसके लिए रेल मंत्री का धन्यवाद भी किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !