Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-31

East Singhbhum, Inspection: पूर्वी सिंहभूम में सरकारी सेवाओं की सघन जांच अभियान, उपायुक्त के निर्देश पर सभी प्रखंडों में निरीक्षण

East Singhbhum, Inspection: जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सरकारी योजनाओं और नागरिक सेवाओं की स्थिति की सघन जांच की जा रही है।
इस अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों और नगर निकाय क्षेत्रों में नियुक्त नोडल पदाधिकारियों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र, जन वितरण प्रणाली दुकान, मनरेगा स्थल और पंचायत भवनों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण अभियान के अंतर्गत विभिन्न नोडल अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायज़ा लिया। परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी ने घाटशिला के धरमबहाल, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजूमदार ने बोड़ाम के मुकरूडीह, जबकि अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने पटमदा के महुलबना पंचायत का दौरा किया। इसी क्रम में अन्य पदाधिकारियों ने भी अलग-अलग स्थानों पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ योजनाओं की समीक्षा नहीं, बल्कि ज़मीनी समस्याओं की पहचान कर त्वरित सुधार सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि बच्चों को पोषण युक्त आहार, विद्यालयों में नियमित पढ़ाई, स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाएं और समय पर खाद्यान्न वितरण जैसी बुनियादी सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निरीक्षण के निष्कर्षों पर त्वरित कार्रवाई करें और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करें। यह पहल न केवल प्रशासन की जवाबदेही बढ़ाएगी, बल्कि जनता का भरोसा भी मजबूत करेगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !