Global Boost: वित्त वर्ष 2026-2027 के पहले ही दिन शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली है। बाजार ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि निवेशकों ने सिर्फ एक दिन में लगभग 10 लाख करोड़ रुपए कमा लिए।सेंसेक्स 1187 अंक से बढ़कर 73,134 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 भी 348 अंक से बढ़कर 22,679 तक पहुंच गया। मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी 3 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली।
बाजार में तेज बढ़ोतरी के कारण
अमेरिका और ईरान के बीच जो तनाव चल रहा था, वो अब खत्म होने की तरफ बढ़ता दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले कुछ हफ्तों में ये युद्ध खत्म हो सकता है। इस संकेत के बाद बाजार का भरोसा बढ़ गया।
दुनिया भर के बाजार में तेजी
सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि एशिया, यूरोप और अमेरिका के बाजार भी तेजी देखने को मिली। जापान, कोरिया से लेकर अमेरिका तक, हर जगह के शेयर्स ऊपर गए जिसका सीधा असर अब भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।
डॉलर और बॉन्ड यील्ड में गिरावट
डॉलर में थोड़ी गिरावट देखने को मिली और बॉन्ड यील्ड भी नीचे आई। इससे भारत जैसे देशों में विदेशी निवेश बढ़ने की उम्मीद बनती है, जो बाजार के लिए एक अच्छा संकेत माना जाता है।
सस्ते में खरीदारी (Value Buying)
पिछले कुछ महीनों में शेयर बाजार में गिरावट आई थी जिससे कई बड़े शेयर सस्ते हो गए थे। लेकिन अब निवेशकों ने मौके का फायदा उठाते हुए शेयर्स की खरीदारी शुरू कर दी है।
साल के पहले दिन ही दिन शेयर बाजार में उछाल
इन सभी कारणों की वजह से बाजार में जबरदस्त तेजी आई और निवेशकों की झोली एक ही दिन में लाखों करोड़ से भर गई। कुल मिलाकर साल की शुरुआत बाजार के लिए काफी पॉजिटिव रही है और अगर हालात ऐसे ही बने रहे, तो आने वाले दिनों में भी बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।