Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-01

Jamshedpur News: 24 फरवरी को चापड़ से जानलेवा हमले में घायल कमलजीत की इलाज के दौरान मौत, परिजनों का गिरफ्तारी को लेकर गोलमुरी थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन

Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टुइलाडुंगरी निवासी कमलजीत सिंह (20) की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपी मिलन फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

24 फरवरी को हुआ था जानलेवा हमला
मृतक के पिता मनोज सिंह के अनुसार, 24 फरवरी की रात कमलजीत घर से निकला था। गाढ़ाबासा के पास पहुंचते ही मिलन नामक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था और उसके हाथ में शराब की बोतल थी। इसी दौरान मिलन और उसके साथियों ने चाकू और चापड़ से कमलजीत पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

अस्पतालों में चलता रहा इलाज
घटना की सूचना मिलते ही परिजन घायल कमलजीत को पहले टीएमएच लेकर पहुंचे, लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण उसे बाद में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स रांची रेफर कर दिया। इलाज के बाद कुछ समय के लिए उसे वापस जमशेदपुर लाया गया, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आखिरकार जिंदगी की जंग हारा युवक
लगातार इलाज के बावजूद कमलजीत की हालत में सुधार नहीं हो सका और आखिर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कमलजीत पुराने वाहनों के कारोबार से जुड़ा हुआ था।

परिजनों का प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग
कमलजीत की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। आज परिजन शव को लेकर गोलमुरी थाना के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।






WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !