Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-01

Jamshedpur News: बागबेड़ा में करंट लगने से अधेड़ की मौत, बहन के घर श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आया था जमशेदपुर

Jamshedpur: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कॉलोनी रोड नंबर 5 में करंट लगने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

श्राद्ध में शामिल होने आए थे
मृतक की पहचान आशीष कुमार चटर्जी (55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो धनबाद के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, वह 29 मार्च को अपनी बहन के घर श्राद्धकर्म में भाग लेने जमशेदपुर आए थे।

कपड़ा सुखाने के दौरान हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि 31 मार्च की रात करीब 9 बजे नहाने के बाद वे घर के अंदर कपड़े फैला रहे थे। इसी दौरान उनका संपर्क बिजली के तार से हो गया और वे करंट की चपेट में आ गए। घटना के समय वे छटपटाने लगे, जिसके बाद परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए निकले।

रास्ते में हुई मौत, परिवार में शोक
परिजन उन्हें टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस अचानक हुई घटना से परिवार में मातम का माहौल है।

पुलिस कर रही जांच
मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता धनबाद में अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !