Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-01

Instagram New Feature: अब 24 घंटे में नहीं हटेगी इंस्टाग्राम स्टोरी, इंस्टाग्राम में पेड फीचर्स को बढ़ाने की तैयारी

Instagram Update: इंस्टाग्राम अब अपने यूजर्स के लिए एक नया पेड सब्सक्रिप्शन फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिसका नाम “Instagram Plus” होगा। इस फीचर में खास तौर पर इंस्टाग्राम स्टोरी से जुड़े कई नए और काम के ऑप्शन मिल सकते हैं।

स्टोरी प्राइवेसी पर मिलेगा पूरा कंट्रोल
अगर ये फीचर लॉन्च होता है, तो आप अपनी स्टोरी पर ज्यादा कंट्रोल पा सकेंगे। अब आप अलग-अलग लोगों के लिए अलग ऑडियंस ग्रुप बना सकेंगे और तय कर सकेंगे कि आपकी स्टोरी कौन देख सकता है,  सिर्फ इतना ही नहीं, अब आप ये भी देख पाएंगे कि आपकी स्टोरी कितनी बार दोबारा देखी गई है। स्टोरी पोस्ट करने से पहले उसका प्रीव्यू भी देख सकते है, और एक मजेदार फीचर ये है कि आप किसी की स्टोरी बिना ओपन किए भी देख सकेंगे।

ज्यादा लाइक और रिच के साथ 24 घंटे से ज्यादा रहेगी स्टोरी
इसमें “सुपरलाइक” और “सुपर हार्ट” जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं, जिससे आपकी पोस्ट पर ज्यादा रिएक्शन और एंगेजमेंट आएगा। इसके साथ ही आप हर हफ्ते एक स्टोरी को “स्पॉटलाइट” करके ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकते हैं। पहले  स्टोरी 24 घंटे में गायब हो जाती है, लेकिन Instagram Plus में इसे 24 घंटे से ज्यादा समय तक रखने का ऑप्शन मिल सकता है। जिससे क्रिएटर्स को काफी फायदा होगा।

पेड फीचर्स को बढ़ाने पर फोकस
फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग स्टेज में है और कुछ ही देशों में सीमित यूजर्स के साथ ट्राय किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत करीब 100 रुपये प्रति महीने हो सकती है, साथ ही यूजर्स को एक महीने का फ्री ट्रायल भी मिल सकता है। Meta Platforms अब अपने प्लेटफॉर्म पर पेड फीचर्स को बढ़ाने पर फोकस कर रही है। माना जा रहा है कि यह फीचर काफी हद तक “Snapchat Plus” जैसा हो सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट का कोई ऐलान नहीं किया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !