Jharkhand News: झारखंड के डीजीपी ऑफिस द्वारा राज्य के अलग-अलग जिलों में सुरक्षा दी जा रही है, और वरिष्ठ लोगों के लिए कड़ा रुख भी अपनाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को एक ऑफिसियल नोटिस भेजा है, जिसमें सुरक्षा में लगे गार्ड्स की पूरी डिटेल देने की बात कही हुई है।
झारखंड में सुरक्षा विवरण जमा करने का अल्टीमेटम
आईजी अभियान के आदेश में ये साफ कहा गया है कि हर जिले के पास यह जानकारी देने के लिए केवल 24 घंटे का समय है। मुख्यालय ने इसे बहुत महत्वपूर्ण बताया है और कहा है कि समय पर रिपोर्ट भेजना जरूरी है। अगर समय पर रिपोर्ट नहीं मिली, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी हो सकती है।
सभी जिलों से मांगी गई सुरक्षा विवरण की जानकारी
मुख्यालय ने सभी जिलों से कुछ जानकारी मांगी है, जिस में कहा गया है कि उन्हें यह विस्तार से बताना होगा कि किन-किन वरिष्ठ अधिकारियों को सुरक्षा दी जा रही है, हर व्यक्ति की सुरक्षा में कितने अंगरक्षक तैनात किए गए हैं, ये गार्ड्स कब से अधिकारियों को सुरक्षा दे रहे हैं, अंगरक्षकों के पास कौन-कौन से और कितने हथियार मौजूद हैं, सुरक्षा देने के लिए कौन सा ऑफिसियल ऑर्डर जारी किया गया है और सुरक्षा से जुड़ी बाकी जरूरी डिटेल क्या हैं।