Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-31

Jamshedpur News: विधायक सरयू राय ने किया किचन शेड व सौंदर्यीकरण परियोजना का उद्घाटन

Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कदमा स्थित इसीसी फ्लैट परिसर के काली मंदिर में किचन शेड, पेवर्स ब्लॉक और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों का उद्घाटन किया। इस परियोजना पर कुल 8 लाख 89 हजार 150 रुपये की लागत आई है, जिसे विधायक निधि से पूरा किया गया है।

स्थानीय मांग हुई पूरी
इस उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन कार्यों से न केवल सुविधाएं बेहतर होंगी, बल्कि परिसर का स्वरूप भी पहले से अधिक आकर्षक और व्यवस्थित हो गया है।

कार्यक्रम में कई लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान कई लोग और स्थानीय निवासी मौजूद रहे। इनमें पप्पू सूर्यवंशी, तारक मुखर्जी, दिनेश सिंह, मनोज सिंह, रविशंकर सिंह, रंजीत सरकार, संजू सरकार, चंदन, माधव सिंह, रवि रंजन सिंह, टिंकू साहू और सपा दास सहित अन्य लोग शामिल थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !