Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-31

Gumla News: जिले में डीटीओ का सख्त अभियान, ओवरलोडिंग और नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना

Gumla News: जिले में सड़क सुरक्षा मजबूत करने और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के लिए मंगलवार को परिवहन विभाग ने बड़ा अभियान चलाया। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया, जिससे बायपास और शहर में वाहन चालकों व ट्रांसपोर्टरों के बीच हड़कंप मच गया।


बायपास पर DTO ने संभाली कमान

जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) ज्ञान शंकर जायसवाल की अगुवाई में टीम ने गुमला बायपास पर सख्ती से जांच शुरू की। अचानक हुई चेकिंग से लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जो अक्सर नियमों से बचने के लिए बायपास का इस्तेमाल करते थे।दिनभर चले इस अभियान में नियम तोड़ने वाले वाहनों से कुल 1 लाख 42 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।


ओवरलोडिंग और कागजों की सख्ती से जांच

इस अभियान में खासकर ओवरलोड ट्रक और हाइवा पर कार्रवाई की गई। तय सीमा से ज्यादा सामान ले जा रहे वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही कई गाड़ियों में बीमा, फिटनेस, परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे जरूरी कागज नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई। 


मॉडिफिकेशन और नंबर प्लेट पर भी एक्शन

जांच के दौरान अवैध LED लाइट, गाड़ियों में गलत बदलाव और नंबर प्लेट छिपाकर चलने वालों को भी पकड़ा गया और उन पर सख्त कार्रवाई की गई। ऐसे वाहन चालकों से मौके पर ही चालान वसूला गया और उन्हें तुरंत नियमों के मुताबिक गाड़ी ठीक कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा ऐसी गलती पकड़ी गई तो और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


DTO ने कहा चालान नहीं, लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है 

डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने कहा कि विभाग का मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नियम तोड़ने से दूसरों के साथ-साथ खुद को भी नुकसान पहुंचता है।


सड़क सुरक्षा के लिए नियमों का पालन जरूरी

जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि ऐसे अभियान आगे भी चलते रहेंगे। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करे। प्रशासन ने यह भी कहा कि नियमों का पालन करने से सड़क हादसे की दरों में कमी आएगी और सभी की यात्रा सुरक्षित होगी। लोगों से सहयोग की अपील करते हुए अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !