Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-30

Jamshedpur News: पुलिस को बड़ी सफलता ब्राउन शुगर के साथ स्कूटी सवार गिरफ्तार

Jamshedpur News: जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मो. नौशाद के रूप में हुई है।एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। डीएसपी तौकीर आलम के नेतृत्व में टीम ने गरीब नवाज कॉलोनी के पास खरकई नदी रेलवे पुल के बेसमेंट के समीप स्कूटी सवार नौशाद को घेरकर पकड़ लिया। 
कई मामलों में है आरोपी
तलाशी के दौरान उसके पास से 5.35 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद सामान सहित स्कूटी को जब्त कर लिया है। 
पुलिस के अनुसार, नौशाद का आपराधिक इतिहास रहा है. वह पहले भी मारपीट व एनडीपीएस एक्ट से जुड़े कई मामलों में जेल जा चुका है. उसके खिलाफ जुगसलाई व बिष्टुपुर थाना में पूर्व में भी मामले दर्ज हैं। छापेमारी दल में जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खां समेत अन्य पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !