Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-30

Dhanbad News: धनबाद की महिला पुलिसकर्मी का डांडिया डांस वीडियो बना चर्चा का विषय, क्या ड्यूटी के दौरान डांस करना सही?

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राजगंज थाना की प्रभारी अलीशा कुमारी और दूसरी महिला पुलिसकर्मी गाने पर ठुमके लगाती दिख रही हैं। ये डांस भोजपुरी गाने "टूट जाई राजाजी पलंग सागवान" पर कर रही थी।

महिला पुलिसकर्मियों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर बनी चर्चा का केंद्र
ये वीडियो चैती दुर्गा पूजा के दौरान हुए डांडिया नाइट कार्यक्रम का बताया जा रहा है। कार्यक्रम में बहुत सारी महिलाएं और युवतियां शामिल थी। सुरक्षा के लिए मौके पर थाना प्रभारी मौजूद थी। महिलाओं ने उन्हें डांस करने के लिए कहा और उन्होंने हां कर दी। फिर दोनों महिला पुलिसकर्मी मंच के पास डांस करने लगी। इस डांस का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर अब तेजी से फैल गया।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होते ही लोगों ने अपनी राय दी। कुछ लोग कह रहे हैं कि इसमें कोई बुरी बात नहीं है, ये तो इंसानी और मज़ेदार व्यवहार है। लेकिन कई लोग इसे ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता बता रहे हैं।


पुलिसकर्मियों की हरकत पर जांच की गुंजाइश
धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने मामला गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत अलीशा कुमारी को लाइन क्लोज कर दिया और पूरे मामले की जांच का आदेश दे दिया।
इस घटना ने फिर से सवाल खड़े कर दिए कि पुलिसकर्मियों का ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया और मनोरंजन के बीच संतुलन कैसे होना चाहिए। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि इसे सिर्फ मज़ेदार घटना माना जाएगा या ड्यूटी में लापरवाही।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !