Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-30

Jharkhand News: “पहले बसाओ फिर उजाड़ो” के नारे के साथ ग्रामीणों का प्रदर्शन, बिजली कटौती और बेदखली नोटिस का विरोध

Jharkhand News: रामगढ़ जिले के बरका सयाल अंतर्गत भुरकुंडा के सौंदा डी में पंचायतवासियों ने अपने अस्तित्व की लड़ाई को लेकर परियोजना कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने “पहले बसाओ, फिर उजाड़ो” का नारा लगाते हुए बिजली संकट और मकान खाली करने के नोटिस का विरोध किया।
19 दिनों से बिजली ठप, जनजीवन और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 19 दिनों से कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे जनजीवन और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही, सीसीएल प्रबंधन द्वारा आवास खाली कराने के लिए नोटिस बांटे जा रहे हैं, जिसका लोगों ने विरोध किया। पंचायत प्रतिनिधियों ने बिजली समस्या का जल्द समाधान और बेदखली नोटिस पर रोक लगाने की मांग रखी। साथ ही कहा कि किसी भी कार्य से पहले ग्रामीणों से समन्वय किया जाए।

धरने में पहुंचे विधायक रोशन लाल चौधरी ने ग्रामीणों का समर्थन करते हुए कहा कि प्रबंधन को उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करनी चाहिए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो वे खनन कार्य भी बाधित करेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !