West Bengal News: रविवार को पुरुलिया में चुनावी रैली के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी बंगाल में सत्ता पाने के लिए हर कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले SIR के जरिए करीब 1.2 करोड़ वोटरों के नाम हटा दिए हैं।
ममता बनर्जी का बड़ा दावा बीजेपी सरकार आई तो नॉन-वेज पर लग सकती है रोक
ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि अगर बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती है, तो लोगों को नॉन-वेज खाने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मछली खाने पर भी रोक लग सकती है और बाकी नॉन-वेज वाली चीजें भी बंद कर दी जाएंगी। उन्होंने इसे लोगों की खान-पान की आजादी पर हमला बताया और कहा कि बंगाल की संस्कृति में मछली एक अहम हिस्सा है। ममता ने जनता से अपील की कि वे ऐसे किसी भी फैसले के खिलाफ एकजुट होकर खड़े रहे।
ममता का आरोप,बीजेपी आई तो “लक्ष्मी भंडार”समेत कई योजनाएं बंद होंगी
इसके अलावा ममता ने कहा कि बीजेपी आने पर "लक्ष्मी भंडार" जैसी योजनाएं भी बंद कर दी जाएंगी और अन्य सरकारी योजनाओं पर भी असर पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी उनकी पार्टी और नेताओं को परेशान कर रही है, लेकिन इसके बावजूद जनता उन्हें जवाब देगी और बीजेपी चुनाव हार जाएगी।
जैन मंदिर पहुंचकर की शांति और एकता की प्रार्थना
रैली से पहले ममता बनर्जी पुरुलिया के जैन मंदिर भी गई थी, जहां उन्होंने सभी लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, शांति और भलाई के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग सुरक्षित रहें और सभी मिलकर एकता और भाईचारे के साथ आगे बढ़ें।
उन्होंने यह भी कहा कि समाज में प्रेम और सौहार्द बनाए रखना हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है।
जैन समुदाय के लिए बड़ी पहल, सरकार ने दी जमीन
उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने "जैन मानस्तंभ" की स्थापना की है और न्यू टाउन में जैन मंदिर बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन दी है। ममता ने कहा कि बंगाल की असली ताकत उसकी “विविधता में एकता” है और इसे हमेशा बनाए रखा जाएगा। उन्होंने ये भी भरोसा दिलाया कि सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान और सहयोग आगे भी जारी रहेगा।