Entaitemnet: टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ‘तारक मेहता के बॉस’ के किरदार से पहचान बनाने वाले अनुभवी अभिनेता राकेश बेदी इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। खास बात यह है कि इस शो में उनका सफर भी कम दिलचस्प नहीं रहा उन्हें यह रोल साल 2008 में ही ऑफर हुआ था, लेकिन उस समय बात नहीं बन पाई। करीब 12 साल के इंतजार के बाद आखिरकार 2020 में उन्होंने इस किरदार से जुड़कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
"धुरंधर 2" में छोटा रोल, बड़ा क्लाइमैक्स ट्विस्ट
अब "धुरंधर 2" में राकेश बेदी ने "जमील जमाली" नाम के एक पॉलिटिशियन का किरदार निभाया है। शुरुआत में यह रोल सीमित और साधारण लगता है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, खासकर क्लाइमैक्स में उनका किरदार पूरी कहानी को नया मोड़ दे देता है। यही वजह है कि फिल्म रिलीज के बाद उनके अभिनय की खूब चर्चा हो रही है, भले ही फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हों।
47 साल का शानदार अभिनय सफर
करीब 47 साल के अपने लंबे करियर में राकेश बेदी ने हर तरह के किरदार निभाए हैं। उन्होंने अपने अभिनय सफर की शुरुआत 1979 में फिल्म ‘हमारे तुम्हारे’ से की थी और इसके बाद फिल्मों, कॉमेडी शोज और टीवी सीरियल्स में लगातार काम करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी खासियत रही है कि वे कॉमिक टाइमिंग के साथ-साथ गंभीर भूमिकाओं में भी उतने ही प्रभावशाली नजर आते हैं।
"तारक मेहता…’ की कहानी और किरदार का बैकग्राउंड
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जुड़ा उनका किस्सा भी खास है। यह शो मशहूर गुजराती लेखक तारक मेहता की किताब तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पर आधारित है, जिसमें ‘बॉस’ का किरदार पहले से मौजूद था। हालांकि, शो की शुरुआत में कहानी का फोकस मुख्य रूप से ‘जेठालाल’ के किरदार पर था, इसलिए बाकी किरदारों को धीरे-धीरे विकसित किया गया। यही वजह रही कि राकेश बेदी उस समय इस शो का हिस्सा नहीं बन पाए।
2020 में एंट्री, आज भी कायम है स्क्रीन प्रेजेंस
अगस्त 2020 में उन्होंने इस किरदार के लिए शूटिंग शुरू की और तब से समय-समय पर शो में नजर आते रहे हैं। भले ही उनका रोल नियमित नहीं है, लेकिन उनकी एंट्री हमेशा दर्शकों का ध्यान खींच लेती है।
आज भी कायम है अभिनय का जादू
‘धुरंधर 2’ में उनके क्लाइमैक्स ट्विस्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि राकेश बेदी का अनुभव और अभिनय आज भी उतना ही असरदार है, जितना उनके करियर के शुरुआती दिनों में था।