Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

New Income Tax Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएगा टैक्स और डिजिटल पेमेंट सिस्टम, RBI का बड़ा फैसला, अब सिर्फ OTP से नहीं होगा भुगतान

New Income Tax Rule: 1 अप्रैल 2026 से देश में टैक्स सिस्टम और डिजिटल पेमेंट से जुड़े कुछ बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। ये बदलाव खासकर नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए जरूरी हैं।

Form 16 की जगह आएगा नया Form 130
अब तक सैलरी पाने वाले लोगों को कंपनी की तरफ से Form 16 मिलता था, लेकिन अब इसकी जगह Form 130 दिया जाएगा। यह भी टैक्स (TDS) से जुड़ा डॉक्यूमेंट होगा, लेकिन इसमें पहले से ज्यादा डिटेल में जानकारी होगी।

Form 130 में क्या होगा खास 
इस नए फॉर्म में आपकी सैलरी, कटौती (डिडक्शन) और कितना टैक्स देना है, ये सारी जानकारी एक ही जगह साफ-साफ लिखी दिखाई देगी। इससे पहले Form 16 और ITR में फर्क होने की वजह से कई लोगों को नोटिस आ जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

डिजिट पेमेंट के नियमों में भी बदलाव 
अब ऑनलाइन पेमेंट करना पहले जैसा आसान नहीं रहेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए नया नियम लागू किया है। अब हर ट्रांजैक्शन में यूजर की पहचान को ज्यादा सुरक्षित तरीके से वेरिफाई किया जाएगा। इसका मकसद ऑनलाइन फ्रॉड को कम करना और लोगों के पैसे को ज्यादा सुरक्षित बनाना है।

अब सिर्फ OTP से पेमेंट नहीं होगा
1 अप्रैल 2026 के बाद सिर्फ OTP डालकर पेमेंट नहीं किया जा सकेगा। अब आपको कम से कम 2 तरीके से अपनी पहचान बतानी होगी, जैसे OTP और PIN, पासवर्ड और फोन वेरिफिकेशन, फिंगरप्रिंट या फेस लॉक और OTP। इससे आपके अकाउंट की सुरक्षा पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगी और धोखाधड़ी के मामले कम होंगे। हालांकि शुरुआत में यूजर्स को थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन धीरे-धीरे यह प्रक्रिया आसान लगने लगेगी।

क्यों किए गए ये बदलाव और इसका क्या असर होगा 
आजकल ऑनलाइन ठगी, OTP फ्रॉड और सिम स्वैप जैसे मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, इसी को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ये नए नियम लागू किए हैं, ताकि लोगों के पैसे को ज्यादा सुरक्षित बनाया जा सके। इसके तहत अक्टूबर 2026 तक इंटरनेशनल ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर भी टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) अनिवार्य कर दिया जाएगा, जिससे देश-विदेश दोनों तरह के पेमेंट और भी ज्यादा सुरक्षित होंगे।

दरअसल, ये बदलाव लोगों की सुरक्षा और टैक्स प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए किए जा रहे हैं। लेकिन लोगों को भी इन नए नियमों को समझकर खुद को अपडेट रखना होगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !