Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Aaj Ka Panchang: कामदा एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि का महासंयोग, व्रत रखने से मिटेंगे सारे पाप और पूरी होगी हर मनोकामना

Aaj Ka Panchang: आज रविवार 29 मार्च 2026, के दिन का पंचांग काफी खास है। आज चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे कामदा एकादशी कहा जाता है। सुबह 7:46 बजे तक एकादशी रहेगी, उसके बाद द्वादशी शुरू हो जाएगी। आज अश्लेषा नक्षत्र दोपहर 2:38 बजे तक रहेगा, फिर मघा नक्षत्र लग जाएगा। सुबह 6:15 से 7:46 बजे तक भद्रा का समय है और इसका वास धरती पर है, इसलिए इस बीच कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए।

कामदा एकादशी व्रत का महत्व और पारण का समय
आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत रखना बहुत शुभ माना जाता है। भद्रा खत्म होने के बाद पूजा करें और कामदा एकादशी की कथा जरूर सुनें। मान्यता है कि इससे पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस व्रत का पारण 30 मार्च सोमवार को सुबह 6:14 से 7:09 बजे के बीच किया जाएगा।

रविवार के व्रत में सूर्य पूजा का महत्व और लाभ
आज रविवार है, इसलिए सूर्य देव की पूजा का भी विशेष महत्व है। सुबह स्नान के बाद सूर्य को जल चढ़ाएं, आदित्य हृदय स्तोत्र, सूर्य चालीसा या गायत्री मंत्र का जाप करें। आज के दिन लाल वस्त्र, गुड़, गेहूं, तांबा या केसर का दान करना शुभ माना जाता है। इससे सूर्य मजबूत होता है, करियर में तरक्की मिलती है, पिता का सहयोग मिलता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।

आज के शुभ-अशुभ समय का ध्यान जरूर रखे 
आज सूर्योदय सुबह 6:15 बजे और सूर्यास्त शाम 6:37 बजे होगा। राहुकाल सुबह 9:21 से 10:54 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। इसके अलावा यमगण्ड और गुलिक काल भी ध्यान में रखें। अगर शुभ काम करना हो तो ब्रह्म मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त या अमृत काल का समय चुन सकते हैं। आज का दिन व्रत, पूजा और दान के लिए बहुत शुभ है, बस भद्रा और राहुकाल जैसे अशुभ समय से बचकर ही अपने काम करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !