Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-27

Dhurandhar 2: ट्रोलिंग से मिली पॉपुलैरिटी, विवेक सिन्हा की एक्टिंग पर बरसा दर्शकों का गुस्सा और प्यार

Dhurandhar 2: फिल्म "धुरंधर 2" में जहूर मिस्त्री का रोल निभाने वाले विवेक सिन्हा इन दिनों खूब चर्चा में हैं। लोगों को उनका किरदार इतना असली लगा कि कई दर्शकों को उन्हें देखकर गुस्सा भी आया, लेकिन साथ ही उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ भी हो रही है। दिलचस्प बात ये है कि उन्हें सिर्फ भारत ही नहीं, पाकिस्तान से भी प्यार और सोशल मीडिया पर भी रिएक्शन मिल रहे हैं।

फिल्म में छोटा सा रोल, लेकिन विवेक सिन्हा ने मचा दी बड़ी हलचल 
रणवीर सिंह की फिल्म "धुरंधर 2 द रिवेंज" बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है, लेकिन विवेक सिन्हा का किरदार खास ध्यान खींच रहा है। उनका रोल छोटा था, लेकिन असर बहुत बड़ा छोड़ गया।

विवेक के किरदार पर लोगों का प्यार और गुस्सा दोनों फूटा 
एक इंटरव्यू में विवेक ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर 2000 से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं। कुछ लोग उनके किरदार से इतने नाराज हैं कि मजाक में लिख रहे हैं कि काश वो स्क्रीन में घुसकर उन्हें मार पाते। वहीं कई लोग उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे। फिल्म के एक डायलॉग की वजह से उन्हें ट्रोल भी किया गया, लेकिन इससे उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई।

पाकिस्तान से भी मिला प्यार, 14 सेकंड के रोल ने बदल दी जिंदगी
विवेक ने ये भी बताया कि पाकिस्तान से भी उन्हें कई मैसेज आ रहे हैं। कुछ लोग मजाक में धमकी दे रहे हैं, तो कई फैंस उन्हें "आई लव यू"  लिखकर सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि वो भारत के रहने वाले हैं और उत्तर प्रदेश के बिजनौर से हैं।
विवेक के मुताबिक, फिल्म में उनका रोल सिर्फ 14 सेकंड का था, लेकिन उसी ने उनकी जिंदगी बदल दी। उन्होंने कहा कि पहली बार उन्हें स्टार जैसा महसूस हुआ और लोगों का प्यार देखकर उनका कॉन्फिडेंस और बढ़ गया।

6 साल की उम्र में पिता का साया छूटा
उनकी जिंदगी आसान नहीं रही। जब वो सिर्फ 6 साल के थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। उनकी मां ने ही उन्हें पाल-पोसकर बड़ा किया। विवेक ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। पहले वो नौकरी करते थे, लेकिन फिर एक्टिंग में आ गए। दिल्ली में कई साल थिएटर में काम करने के बाद वो मुंबई पहुंचे, जहां शुरू के 8 महीने उन्हें कोई काम नहीं मिला। "धुरंधर 2" से पहले वो "पीके" और "सिर्फ एक बंदा काफी है" जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। आज उनकी मेहनत रंग ला रही है और वो अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !