Meta Description
Mumbai: मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा अमेरिका से भारत लाया गया. दोपहर में उसे लेकर विशेष विमान दिल्ली के एयरपोर्ट पर लैंड किया. 2008 के हमलों के मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा को प्रत्यर्पण से बचने का उसका आखिरी प्रयास विफल होने के बाद एक विशेष विमान से भारत लाया गया. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने उसका आवेदन खारिज कर दिया. जब तहव्वुर का विमान दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा तो, उससे पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. बम निरोधक दस्ते को भी तैनात किया गया था.
राणा को तिहाड़ जेल के उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जाएगा
तहव्वुर राणा को तिहाड़ जेल के उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जा सकता है. सूत्रों ने बताया कि राणा (64) को जेल में रखने के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं और जेल अधिकारी अदालत के आदेश का इंतजार करेंगे.
भारत सरकार की कूटनीति जीत : कोब्बी शोशनी
26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर, मध्य-पश्चिम भारत में इजरायल के महावाणिज्यदूत कोब्बी शोशनी ने कहा, “मैं भारत को बधाई देना चाहता हूं। यह भारत सरकार की कूटनीति की बड़ी जीत है. उसे भारत लाना एक बड़ी सफलता है. हमें आतंकवादियों या उन लोगों को न्याय के कटघरे में लाना है जिन पर आतंकवादी होने का संदेह है. मुंबई में 3 दिन की भयावह रातें और दिन; हम नरीमन हाउस और बाकी जगहों पर जो कुछ हुआ उसे नहीं भूलेंगे.”
पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है राणा
राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है और 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली का करीबी है.