Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-27

Saraikela News: ईचागढ़ में युवक की हत्या का खुलासा, आदित्यपुर के तीन आरोपी गिरफ्तार

Saraikela: बीते 14 मार्च को ईचागढ़ थाना क्षेत्र स्थित करकरी नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ था। बाद में मृतक की पहचान सूरज यादव उर्फ गोलू यादव के रूप में हुई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।

साजिश रचकर की गई हत्या
पुलिस जांच में सामने आया कि सूरज यादव की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को नदी में फेंक दिया था।

तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुमित कुमार, अभिषेक तंतुबाई उर्फ खेटु और पिंटू दिग्गी उर्फ जोगी शामिल हैं। सभी आरोपी आदित्यपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

घटना में इस्तेमाल सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से कई महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद किए हैं। इसमें मृतक का टेम्पो (बजाज मैक्सिमा, नंबर JH05EB 4830), घटना में प्रयुक्त चाकू और मृतक का रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन शामिल है।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !