Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-27

Jamshedpur News: बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना में पानी की आपूर्ति जून तक होने की उम्मीद:- डॉक्टर कविता परमार

Jamshedpur News: आज 27 मार्च को बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बचे हुए कामों की प्रगति का जायजा जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार के नेतृत्व में लिया गया। पिछले सप्ताह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात के बाद यह तय किया गया कि कार्य की प्रगति का निरिक्षण पार्षद डॉक्टर कविता परमार द्वारा विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ किया जाएगा जिससे तय समय पर काम पूरा किया जा सके। और क्षेत्र के लोगों के बीच यह संदेश दिया जा सके कि इस साल जून महीने के पहले सप्ताह तक पानी की आपूर्ति शुरू कराई जा सके।
अलग अलग जगहों पर चल रहे कार्यों का हुआ निरिक्षण 
इसी योजना के तहत सर्व प्रथम बागबेड़ा बड़ौदा घाट पर चल रहे पाइप के काम का मुआयना किया गया। कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार के द्वारा यह आश्वस्त किया गया कि दो सप्ताह में नदी के ऊपर से पाइप लाने के काम को पूरा कर लिया जाएगा। 

उसके बाद सभी लोग सापड़ा, आदित्यपुर गए जहां इंटक वेल बनाया गया है। वहां मोटर और बिजली का काम बहुत हद तक पूरा हो चुका है। विभागीय पदाधिकारियों के अनुसार इंटक वेल के पास बचे हुए पाइप कनेक्शन के काम को एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। इंटक वेल से गिद्दी झोपड़ी तक करीब 15 किलोमीटर क्षेत्र है। जहां कई बाधाओं को पार कर लिया गया है। दो तीन जगहों पर छोटी- छोटी समस्या है जिसे अगले सप्ताह तक हल कर लिया जाएगा। 

कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार के अनुसार 10 दिन के भीतर हाइड्रोटेस्टिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। कविता परमार के साथ साथ मुखिया राजकुमार गौड़, पंचायत समिति सदस्य राजू सिंह, झरना मिश्रा, अभिषेक उपाध्याय, कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता ने सभी साइट का निरीक्षण किया। 
पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने बताया कि आज के दौरे से उम्मीद जगी है और आशा करते हैं कि इस गर्मी में हीं लाभुकों को पानी की आपूर्ति शुरू कराई जा सकेगी। हरेक सप्ताह इसी तरह सभी साइट का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा पार्षद डॉक्टर परमार द्वारा लिया जाएगा और उपायुक्त महोदय को अवगत कराया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !