Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-27

Lockdown Rumour: ईंधन संकट पर ममता बनर्जी की “लॉकडाउन” वाली आशंका को हरदीप पुरी ने बताया अफवाह, कहा:- "देश में सब सामान्य, घबराएं नहीं"

Lockdown Rumour: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देश में लॉकडाउन की खबरों को पूरी तरह अफवाह बताया है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी कोई योजना सरकार के पास नहीं है।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा लॉकडाउन की खबरें सिर्फ एक अफवा है 
सरकार ने भी साफ कर दिया है कि ईरान युद्ध को लेकर जो लॉकडाउन की बातें फैल रही हैं, वो बिल्कुल गलत हैं। पुरी ने कहा कि देश में ईंधन और जरूरी सामान की सप्लाई ठीक तरह से चल रही है और किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शांत रहें, जिम्मेदारी से व्यवहार करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। उनका कहना है कि बेवजह डर फैलाना सही नहीं है।

सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से भी बताया खबरों को झूठ 
पुरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि दुनिया में हालात थोड़े अनिश्चित हैं, लेकिन सरकार हर चीज़ पर नजर रखे हुए है, चाहे वो ऊर्जा हो, सप्लाई चेन हो या जरूरी सामान। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि देश में सब कुछ सामान्य बना रहे और किसी तरह की कमी न हो। उन्होंने फिर दोहराया कि लॉकडाउन की खबरें सिर्फ अफवाह हैं और सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।

फ्यूल सप्लाई और मौजूदा हालात पर होगी चर्चा 
वहीं, ममता बनर्जी ने पहले कहा था कि फ्यूल की दिक्कत के कारण लॉकडाउन लग सकता है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा होता है, तब भी वो चुनाव में पीछे नहीं हटेंगी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं, जिसमें फ्यूल सप्लाई और मौजूदा हालात पर चर्चा होगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !