Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-27

Health Tips: घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करना पड़ सकता है भारी, पाचन और मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है बुरा असर

Health Tips: आज के डिजिटल दौर में ज्यादातर लोग 8-9 घंटे तक एक ही जगह बैठकर काम करते हैं. चाहे ऑफिस हो या वर्क फ्रॉम होम, यह लाइफस्टाइल धीरे-धीरे सेहत के लिए खतरा बनती जा रही है. सबसे ज्यादा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है, जिससे गैस, कब्ज, पेट फूलना और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान आदतें अपनाकर इन समस्याओं से बचा जा सकता है.
लंबे समय तक बैठना क्यों नुकसानदायक है, और आंतरिक प्रक्रियाएं कैसे होती है प्रवाभित 
जब हम लंबे समय तक बिना हिले-डुले बैठे रहते हैं, तो शरीर की ऊर्जा खर्च नहीं होती. इससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और शरीर में जमा कैलोरी सही तरीके से बर्न नहीं हो पाती. धीरे-धीरे यह आदत पीठ दर्द, गर्दन में जकड़न और मोटापे का कारण बन जाती है. इसके साथ ही शरीर की आंतरिक प्रक्रियाएं भी प्रभावित होने लगती हैं.

पाचन तंत्र पर पड़ता है सबसे ज्यादा असर
बैठे-बैठे काम करने वाले लोग अक्सर डेस्क पर ही खाना खा लेते हैं या फिर खाना खाते ही तुरंत काम में लग जाते हैं. इससे पाचन की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है. जब भोजन सही से नहीं पचता, तो वह पेट में ज्यादा समय तक रहता है. इससे गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग और भूख कम लगने जैसी समस्याएं होने लगती हैं. लंबे समय तक ऐसा चलने पर यह गंभीर बीमारी का रूप भी ले सकता है.

खाने का सही तरीका भी उतना ही जरूरी
अक्सर लोग यह सोचते हैं कि सिर्फ हेल्दी खाना खाने से सब ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है. खाना कैसे खाया जा रहा है, यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है. खाना हमेशा शांत मन से और बिना जल्दबाजी के खाना चाहिए. हर निवाले को अच्छी तरह चबाने से पाचन आसान हो जाता है. जब आप ध्यान से और आराम से खाते हैं, तो शरीर उसे बेहतर तरीके से पचा पाता है.


इन गलतियों को करने से बचें , और पाचन मे लाए सुधार
आजकल ज्यादातर लोग खाना खाते समय मोबाइल चलाते हैं, जो एक गलत आदत है. इससे ध्यान खाने से हट जाता है और हम बिना सोचे-समझे खाना खाते हैं.आयुर्वेद के अनुसार, भोजन के समय मन और ध्यान दोनों भोजन पर होना चाहिए. इसलिए कोशिश करें कि खाना खाते समय मोबाइल, टीवी या लैपटॉप से दूरी बनाए रखें. खाने के बाद चलना क्यों जरूरी है खाना खाने के तुरंत बाद कुर्सी पर बैठ जाना सबसे बड़ी गलती है. इससे पाचन धीमा हो जाता है. कम से कम 10-15 मिनट टहलने से भोजन जल्दी पचता है और शरीर हल्का महसूस करता है. इसके अलावा पूरे दिन में हर 1-2 घंटे के बाद कुछ मिनट के लिए उठकर चलना चाहिए, जिससे शरीर एक्टिव बना रहता है. डाइट में छोटे बदलाव से बड़ा फायदा. अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं, तो अपने खाने में थोड़ा बदलाव करना जरूरी है. ज्यादा तला-भुना और भारी खाना कम करें. हल्का, घर का बना और पौष्टिक भोजन लें.

फाइबर युक्त चीजें जैसे फल और सलाद शामिल करें
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, खासकर गर्मियों में. ये छोटी-छोटी आदतें आपके पाचन को मजबूत बनाती हैं और शरीर को एनर्जेटिक रखती हैं.

बैठकर काम करने वाली लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदलना मुश्किल है, लेकिन छोटी-छोटी आदतों से इसे बेहतर बनाया जा सकता है. अगर आप समय-समय पर उठकर चलें, सही तरीके से खाना खाएं और अपनी डाइट का ध्यान रखें, तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं और एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !