Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-30

Outrage In Suri Society: सूड़ी समाज में आक्रोश, केंद्रीय अध्यक्ष को धमकी पर SSP से त्वरित कार्रवाई की मांग

Outrage In Suri Society: राष्ट्रीय सूड़ी समाज के अध्यक्ष कृतिवास मंडल को धमकी दिए जाने की घटना के बाद शुक्रवार को समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने युवा मंडल के केंद्रीय अध्यक्ष अजय मंडल के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात की और उन्हें एक गंभीर ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में मांग की गई कि 18 मई की रात 10:11 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा अध्यक्ष को फोन पर धमकी दी गई, जिसकी तत्काल जांच कर आरोपी की पहचान की जाए और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

अजय मंडल ने जानकारी दी कि यह धमकी संभवतः उस RTI आवेदन के बाद आई है, जिसे अध्यक्ष कृतिवास मंडल ने वर्ष 2025 में पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी से विभिन्न विषयों को लेकर दायर किया था। उन्होंने इस घटना को सूड़ी समाज के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला बताया और पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने SSP से अनुरोध किया कि इस मामले में साइबर सेल की मदद लेकर फोन नंबर और कॉल रिकॉर्ड का पता लगाया जाए ताकि धमकी देनेवाले को कानून के दायरे में लाया जा सके।
जमशेदपुर में राष्ट्रीय सूड़ी
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !