Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-25

Jamshedpur News: मानगो नगर निगम चुनाव में बन्ना गुप्ता, सुधा गुप्ता की जीत पर सरयू राय का बड़ा बयान

Jamshedpur News: सरयू राय ने जमशेदपुर पश्चिमी के मानगो नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्यासी संध्या सिंह की हार को लेकर एक टीवी इंटरव्यू में बड़ा बयां देते हुए कहा कि,भाजपा के उम्मीदवार को हारने में भाजपाई ही लग गए हैं। बन्ना गुप्ता की जीत पर पूछे गए सवाल के जवाब में सरयू राय ने कहा कि, मानगो की जो बनावट है उसमे दस से ग्यारह हजार मुसलमानो ने उनको वोट दिया है। उन्होंने आगे कहा कि, जमशेदपुर पश्चिमी में जब हम चुनाव लड़ते हैं और अगर मानगो की गिनती के पहले हमारी लीड 30 से 35 हजार नहीं है तो हम खुद चुनाव नहीं जीत सकते। मुस्लमान और हिन्दुओं ने, जो जो कांग्रेस के समर्थक है उन दोनों को मिला दीजिये तो बन्ना गुप्ता को हर चुनाव में मानगो में वोट मिले हैं। 
आगे क्या बोले सरयू राय 
सरयू राय ने आगे कहा कि, पिछले विधानसभा चुनाव में हमने 40 हजार की लीड सोनारी, कदमा, बिस्टुपुर और साकची से लेकर मानगो की ओर गिनती में जब पहुंचे तो आठ हजार से ही चुनाव जीत पाए थे। कोई अचरज की बात नहीं है कि मानगो नगर निगम में बन्ना गुप्ता ने चुनाव जीता है। अचरज की बात यह है कि मुसलमानो ने बन्ना गुप्ता को वोट नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग ही भाजपा के उम्मीदवार को जिताने के लिए काम नहीं किये। भाजपा का एक बड़ा तबका अपने ही उम्मीदवार को हराने के लिए लग गए थे। एनडीए के नाते हम और हमारे साथियों ने जोर शोर से काम किया। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में भी जब चुनाव लड़ रहे थे तब कोई भाजपा में रहकर हमारे लिए काम नहीं किया था। लेकिन हम लोग एनडीए के नाते ईमानदारी से काम किये थे। भाजपा में कोताही रही, भितरघात नहीं बल्कि पूरा घात हुआ है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !