Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-29

Brilliant Student Of Baghbeda : बागबेड़ा की मेधावी छात्रा प्रतिमा गोराई को किया गया सम्मानित

Brilliant Student Of Baghbeda : गुरुवार को बागबेड़ा के गांधीनगर स्थित दांगी समाज भवन में मैट्रिक परीक्षा की जिला टॉपर प्रतिमा गोराई को सम्मानित किया गया।



कार्यक्रम में बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने उन्हें मेडल पहनाया और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में मौजूद महिलाओं ने प्रतिमा को गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर समिति ने उनकी आगे की पढ़ाई का खर्च वहन करने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिनमें रितु सिंह, विनोद राम, दीपक डांगी, मनोरमा देवी, कुसुम रानी, बबीता शर्मा, सरिता कुमारी, श्वेता सिंह, अखिल कुमार, अखिलेश कुमार, राजीव कुमार और मनोज शर्मा शामिल थे।
प्रतिमा की इस सफलता ने उनके परिवार के साथ-साथ पूरे समुदाय को गर्व महसूस कराया है और युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !