Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-24

Jamshedpur No Entry: रामनवमी को लेकर जमशेदपुर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 27–29 मार्च तक भारी वाहनों पर रोक, 28 को कई रूट पर ऑटो बंद, जानें पूरा ट्रैफिक प्लान

Jamshedpur: जमशेदपुर में रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। इसके तहत ट्रैफिक विभाग ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

भारी वाहनों के परिचालन पर लगेगी रोक
जारी निर्देश के अनुसार 27 मार्च से 29 मार्च की सुबह 6 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश और संचालन पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

27 मार्च को सुबह 6 बजे से 11:30 बजे तक और फिर दोपहर 1 बजे से रात 11 बजे तक बसों को छोड़कर सभी भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक रहेगी।

28 मार्च को और सख्ती, सभी बड़े वाहनों पर प्रतिबंध
28 मार्च को दोपहर 1 बजे से 29 मार्च की सुबह 6 बजे तक शहर में मालवाहक गाड़ियां, चार पहिया वाहन, बसें और अन्य भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। इस दौरान किसी भी तरह के बड़े वाहन को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

तीन पहिया वाहनों के लिए भी निर्धारित समय में रोक
28 मार्च को दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक शहर के कई प्रमुख इलाकों में ऑटो और अन्य तीन पहिया वाहनों के संचालन पर भी प्रतिबंध रहेगा। जिन प्रमुख स्थानों पर यह नियम लागू रहेगा, उनमें गोलमुरी चौक, आरडी टाटा गोलचक्कर, सागर होटल क्षेत्र, नौ नंबर टैक्सी स्टैंड, बसंत टॉकीज, मिनी बस स्टैंड, साकची गोलचक्कर, बंगाल क्लब, किताब लाइन, पुराना कोर्ट मोड़ और स्वर्णरेखा घाट जाने वाले मार्ग शामिल हैं।

प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश
यह ट्रैफिक व्यवस्था पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) कार्यालय की ओर से उपायुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और ट्रैफिक डीएसपी के संयुक्त निर्देश पर लागू की गई है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे तय नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सहयोग करें, ताकि त्योहार के दौरान व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !